Tuesday, June 21, 2022

शेरपुर सूर्यमन्दिर परिसर में योग शिविर ।

शेरपुर सूर्यमन्दिर परिसर में योग शिविर ।


बिहार ...




वंशी (अरवल) विश्व योग दिवस के अवसर पर भाजपा भविष्य मंडल के बैनर तले शेरपुर ग्राम में पुनपुन नदी स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में योग शिविर का आयोजन की गई. योग शिविर का उद्घाटन भाजपा युवा प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने किया. योग शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने योग करने के साथ योगाभ्यास पर विस्तार से चर्चा किया .शिविर में प्राणायाम सूर्य नमस्कार आसन आदि का अभ्यास  योग के माध्यम से किया गया .इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष माधव शर्मा बंसी मंडल अध्यक्ष अमोद कुमार तिवारी बंसी युवा मंडल अध्यक्ष चिंटू चंद्रवंशी अति पिछड़ा जिला महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी प्रदेश जिला संयोजक ओमप्रकाश शर्मा मंडल उपाध्यक्ष पप्पू मिश्रा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जिला संयोजक जितेंद्र मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शंकर तिवारी छोटू कुमार मंडल युवा उपाध्यक्ष नंदलाल छोटू कुमार कुंदन कुमार अंबुज कुमार गौतम कुमार समेत दर्जनों शक्ति प्रभारी विमल मिश्रा इंद्रजीत मिश्रा समेत दर्जनों भाजपा युवा वर्ग योग शिविर में उपस्थित थे

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...