Thursday, June 2, 2022

बैटरी बॉक्स काटकर चोरों ने हजारों रुपए का चुराया बैटरी ।

बैटरी बॉक्स काटकर चोरों ने हजारों रुपए का चुराया बैटरी ।


बिहार ...






राकेश कुमार 
संवाददाता


वंशी (अरवल) कोचहासा निवासी सुबोध कुमार विश्वकर्मा के टेम्पू से  अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए मूल्य के बैटरी को बॉक्स को काट कर ले भागा. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.  चोरी के घटना के संबंध में सुबोध कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि महमतपुर अपने रिश्तेदार के घर टेंपो लेकर तिलक समारोह में परिवार के साथ गए थे. टेंपो खड़ी कर तिलक समारोह में पहुंचकर खाना खाकर जैसे ही टैंपू के पास पहुंचा तो देखा कि बैटरी बॉक्स से गायब है. बैटरी बॉक्स को काटकर नए बैटरी को अज्ञात चोर ले भागा. बैटरी चोरी हो जाने के बाद ग्रामीणों ने काफी खोजबीन किया. लेकिन टेम्पू से चोरी हुई बैटरी नही मिली.बैटरी चोरी होने की मामला करपी थाना क्षेत्र की है. हांलाकि महमतपुर निवासी सह पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बैटरी चोरी होने की कड़ी निंदा करते हुए करपी थाना क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने को मांग की है.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...