Thursday, June 2, 2022

भूमि सुधार उप समाहर्ता ने अनुआ गांव पहुंच कर नाली गली का लिया जायजा ।

भूमि सुधार उप समाहर्ता ने अनुआ गांव पहुंच कर नाली गली का लिया जायजा ।


बिहार ...





राकेश कुमार 
संवाददाता

वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के अनुआ गांव में नली गली के विवाद को देखते हुए भूमि सुधार उप समाहर्ता ब्रज किशोर पांडे ने विवादित स्थल का निरीक्षण किया.निरीक्षण में अंचलाधिकारी स्थानीय मुखिया मनोज कुमार सरपंच कृष्णा यादव उपस्थित थे. बताते चले कि  भगवान सिंह एवं नागमणि के बीच वर्षों से नाली गली का विवाद चल रहा है.इसे सी ओ स्तर से भी कई बार सुनवाई करने की प्रयास की गई .परंतु दोनों पक्ष इसे स्वीकार नहीं कर पाए .तत्पश्चात भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय में इस केस को भेजा गया ,जहां  इस विवाद सुनवाई की जा रही है.भूमि सुधार उप समाहर्ता ब्रजकिशोर पांडे ने बताया कि यह मामला हमारे न्यायालय में डीएलडीआर एक्ट के तहत सुनवाई की जा रही है. जिसमें दोनों पक्षों के वकीलों की दलील सुनने के बाद कागजातों का अवलोकन किया गया. कागजातों की अवलोकन के पश्चात विवादित स्थल निरीक्षण करने की आवश्यकता महसूस की गई. तत्पश्चात  स्थल का निरीक्षण किया.उन्होंने कहा कि अर्ध न्यायिक प्रक्रिया है .उसके बाद ही सुनवाई की जाएगी.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...