Tuesday, June 21, 2022

बिजली के करंट लगने से युवक की मौत ।

बिजली के करंट लगने से युवक की मौत ।


बिहार ...




करपी (अरवल) थाना मुख्यालय स्थित बिंद टोला निवासी 10 वर्षीय बच्चा रवि शंकर कुमार की विद्युत स्पर्शा घात  से मौत हो गई । मृतक बधार में खेलने गया था। बधार में गिरी बिजली के तार के संपर्क में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलते ही परिजन इसे निजी चिकित्सक के बाद  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का घर गया जिले के सर्वहदा  में बताया जाता है। यह अपने नाना सरयू बिंद के घर पढ़ने के लिये रहता था। घटना लगभग 6 बजे की है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...