गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालय नहीं खुलने से ग्रामीणो ने प्रधानाध्यापक पर लगाया मनमानी का आरोप ।
बिहार ...
अरविंद कुमार कलेर अरवल।
अरवल जिला के कलेर प्रखंड क्षेत्र स्थित वलिदाद पंचायत अंतर्गत महादेव बिगहा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गर्मी छुट्टी के बाद नहीं खुला। जिस कारण ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा है कि शिक्षक शिक्षा के प्रति लापरवाह है। एक तरफ शिक्षा विभाग कहती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रत्येक गांव में विद्यालय खोल दिया गया है। लेकिन लापरवाह शिक्षकों की आदत इस कदर हावी है कि गर्मी के छुट्टी के उपरांत विद्यालय का ताला भी नहीं खुल सका। ज्ञात हो कि गर्मी के छुट्टी के बाद सोमवार को सभी विद्यालय को खोलने के लिए आदेश जारी किया गया था किंतु अग्निपथ को लेकर भारत बंद के दौरान सोमवार को भी विद्यालय बंद थी। हालांकि सोमवार को भी बच्चे इस स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचे थे लेकिन परिजनों के मुताबिक वह मायूस होकर वापस लौट गए थे। कि शायद अगले दिन मंगलवार को विद्यालय खुलेगी और पढ़ाई होगी। लेकिन मंगलवार को भी विद्यालय का ताला नहीं खुल सका परिणाम स्वरूप बच्चे मायूस होकर लौट गए। इस तरह की स्थिति को देखकर विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने प्रधाना अध्यापिका विभा कुमारी से फोन के माध्यम से बात किया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल हम हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अपने बच्चे का इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दिया। जब सहायक शिक्षक से बात करने की कोशिश किया गया तो उनका फोन नहीं लग सका। यहां बताते चले कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महादेव बगहा में 2 शिक्षक कार्यरत हैं। लेकिन दोनों की हठधर्मिता के कारण बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रही है। इस अवसर पर ग्रामीण बूटन सिंह ,निरंजन कुमार ,रमेश कुमार, मनोज कुमार ने जानकारी दिया कि इस तरह की स्थिति विद्यालय प्रभारी के द्वारा हमेशा बना रहता है नहीं तो समय से स्कूल खुलता है और नहीं तो मध्यान भोजन पर कोई ध्यान दिया जाता है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्यालय के लेकर शिक्षा पदाधिकारी से भी बात की गई है फिर भी शिक्षा पदाधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए और यही कारण है कि विद्यालय के शिक्षक पिछले कई महीनों से अपने मनमानी करते आ रहे हैं।
