बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि ।
शिवसागर (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी शिवसागर मण्डल में मण्डल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी की पुण्यतिथि पर द्वीप प्रज्वलित कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के तरफ से जिलाकार्यसमिति सदस्य सह मण्डल प्रभारी राधेश्याम पांडेय उपस्थित हुए साथ ही साथ मण्डल से छोटेलाल सोनी, गुड्ड ओझा, नीरज मिश्रा, भास्कर चौबे, लालमोहर राम, शत्रुघ्न सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं से पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
