Thursday, June 23, 2022

प्रखंड के सभी सड़के होगी पक्कीकरण : बसन्त कुमार ।

प्रखंड के सभी सड़के होगी पक्कीकरण : बसन्त कुमार ।




नौहट्टा (रोहतास) स्थानीय प्रमुख कार्यालय में मंगलवार को समाजसेवी बसन्त कुमार के नेतृत्व में बिकास योजनाओं पर बातचीत कर दारानगर में सड़क निर्माण के लिए प्रारूप तैयार किया गया मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर कुमार ने बताया कि मुख्य पथ से पंचायत सरकार भवन होते हुए लगभग ढाई किमी सड़क का निर्माण जरूरी है जो कि बर्तमान में कच्ची सड़क है इस सड़क से होते हुए बौलिया रजदर उदयपुर जाते है बरसात के दिनों में कच्ची सड़क होने के कारण पंचायत सरकार भवन तक जाने में काफी परेशानी होता है समाजसेवी ने कहा कि वैसे सड़क को चिन्हित कर बनाने का कार्य किया जाएगा मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि बिहार बिकास के लिए सड़क नली गली पक्कीकरण जरूरी है वही जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दीपक चौबे ने बताया कि सरकार का संकल्प हर गली गाँव पक्कीकरण का सपना जल्द पूरा होगा।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...