अनियमितताओं के आरोप में जिले के दिनारा प्रखंड के सात डीलरों के लाइसेंस रद्द।
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट।
सासाराम (रोहतास) रोहतास जिले में मंगलवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा प्रखंड दिनारा के निरीक्षण के क्रम में, पीडीएस की प्राप्त शिकायतों के आलोक में, जिला स्तरीय जांच दल द्वारा दिनारा प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की जांच कराई गई थी। उक्त जिलास्तरीय टीम के जांच प्रतिवेदन के आलोक में, पाई गई अनियमितताओं के आधार पर, अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज द्वारा कुल सात (07) डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई।
अन्य शेष जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में भी किसी प्रकार की अनियमितता परिलक्षित होने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
1. कॄष्ण कुमार गुप्ता, प्रखंड- दिनारा
पंचायत- सैसड,
अनुज्ञप्ति संख्या-73/07 रद्द ।
2.सत्यनारायण गुप्ता,प्रखंड- दिनारा, पंचायत- सैसड ,अनुज्ञप्ति संख्या-74/07 रद्द।
3. शशि चंचल संबंध रामाशंकर राम प्रखंड- दिनारा , पंचायत- जमरोढ, अनुज्ञप्ति संख्या- 15/20 रद्द।
4. राधेश्याम राम प्रखंड- दिनारा, पंचायत- तेनुअज, अनुज्ञप्ति संख्या-40/07 रद्द।
5. आनंद कुमार ,प्रखंड- दिनारा, पंचायत- तेनुअज, अनुज्ञप्ति संख्या-63/07 रद्द।
6. चंद्रमा सिंह, प्रखंड- दिनारा, पंचायत - अरंग, अनुज्ञप्ति संख्या- 09/07 रद्द।
7. कामेश्वर सिंह ,प्रखंड- दिनारा, पंचायत- अरंग , अनुज्ञप्ति संख्या-11/07 रद्द।
