डीएम रोहतास धर्मेंद्र कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ वीडियों-काफ्रेंसिग के माध्यम से किया एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट।
सासाराम (रोहतास) रोहतास जिला में मंगलवार जिला पदाधिकारी ,रोहतास, धर्मेंद्र कुमार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से, की गई ।उक्त समीक्षा बैठक में, जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत आच्छादित घरों में निरंतर व निर्बाध रूप से पेयजल आपूर्ति के दृष्टिगत बनाई गई दीर्घकालीन अनुरक्षण नीति के तहत, प्रखंड स्तरीय अनुरक्षण एजेंसी के चयन किए जाने का निर्देश प्राप्त है। आच्छादित घरों में निरंतर एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति के दृष्टिगत ,सभी संबंधित डब्ल्यूआईएमसी अध्यक्ष/ सचिव ,पंचायत सचिव, मुखिया, लेखापाल -सह- आई टी सहायक एवं तकनीकी सहायक की सहभागिता कर अनुश्रवण -सह -कार्यशाला का आयोजन किया जाना आवश्यक है।
उक्त के आलोक में जिला पदाधिकारी ने प्रखंडवार अनुश्रवण -सह -कार्यशाला के आयोजन हेतु एक कार्यक्रम निर्धारित किया है जिसके अंतर्गत दिनांक 29 जून, 2022 से 8 जुलाई, 2022 तक जिले के सभी 19 प्रखंडो में कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें सभी सहयोगियों को अनुरक्षण नीति ,पेयजल योजना के संबंध में वार्ड सदस्यों को अनुरक्षण नीति के तहत हस्तांतरित की जाने वाली राशि, चयनित एजेंसियों द्वारा किए जाने वाले कार्य ,अनुरक्षक के कार्य एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी।
जिलाधिकारी रोहतास ने निर्देश दिया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने प्रखंड मुख्यालय में कार्यशाला का आयोजन करेंगे और संबंधित प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उक्त अनुश्रवण-सह- कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे।
