Sunday, June 26, 2022

नशा मुक्ति को लेकर मेहंदिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ।

नशा मुक्ति को लेकर मेहंदिया पुलिस ने चलाया जागरूकता  अभियान ।




अरविंद कुमार कलेर अरवल ।


कलेर गाड़ियों की बेलगाम चाल एवं नशा मुक्ति को लेकर मेहंदिया पुलिस ने रोको टोको अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेहंदिया पुलिस ने सख्ती के साथ यह कार्यक्रम चलाया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अमित कुमार पाल के द्वारा रोड पर चलने वाले चालकों को नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाया। वही मौके पर छोटी एवं बड़ी गाड़ियों को भी जांच से गुजरना पड़ा। इस अवसर पर छोटे वाहन एवं बाइक से चलने वाले सवारों के अंदरूनी हिस्से को भी जांच पड़ताल किया गया। मौके पर ब्रेथ एंपलाईजर का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। चालक के द्वारा बगैर सीट बेल्ट पान गुटखा का इस्तेमाल किए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की स्थिति को देखकर लहरिया कर चलने वाले बाइक सवार रास्ता बदलने पर मजबूर हो गए। इस मौके पर मेहंदिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पान गुटखा भी नासा का एक महत्वपूर्ण अंग है। चालक इस तरह के पदार्थों का सेवन कर रोड पर आते जाते लोगों को परेशान करते हैं। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर बताया कि कुछ लोग नशा का सेवन कर पान गुटखा का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए पुलिस को प्रत्येक बिंदु पर जांच करने की आवश्यकता है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...