पर्यवेक्षक के मौजूदगी में प्रखंड स्तरीय माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव पर गुटबाजी ।
अरविंद कुमार कलेर,अरवल ।
कलेर ।पर्यवेक्षक के मौजूदगी में प्रखंड स्तरीय माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव पर गुटबाजी हावी हो गया। जिस कारण कलेर प्रखंड में माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव नहीं हो सका। गुटबाजी का आगाज शिक्षकों ने अपने चहेते उम्मीदवार को लेकर किया। आगाज भी उन्हीं का था और आवाज भी वही बने जो शिक्षक संघ के चुनाव के लिए उम्मीदवार थे। यही कारण रहा कि सादगी के प्रतीक शिक्षक चुनाव में हंगामा खडा़ हो गया तथा इसका भेंट चढ गया। यही वह शिक्षक हैं जिसके कारण गुटबाजी हुआ और लोकतांत्रिक प्रक्रिया एक बार फिर से शर्मसार हो गया। ज्ञात हो कि रविवार को प्रखंड स्तरीय माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव कलेर उच्च विद्यालय में प्रस्तावित था। जिसमे 15 पंचायत के लगभग इतने ही उच्च विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे जो अध्यक्ष सचिव कार्यकारिणी को लेकर अपना उम्मीदवार पेश किए हुए थे। भोजन नाश्ता का भी प्रबंध था किंतु बाद विवाद में गुटबाजी इस कदर हावी हुई की बिना वोट दिए चुनाव को रद्द करना पड़ा। एक तरफ शिक्षक अपने साथियों को अनुशासन एवं निष्ठा का पाठ पढ़ा रहे थे तो दूसरी तरफ कुछ शिक्षक अपनी उपेक्षा से आहत होकर दूसरे को नसीहत देने में मशगुल थे। मौके पर कुछ शिक्षक संगठन की मजबूती पर चुनाव की सफलता का मंत्र का उपदेश दे रहे थे। वही स्थिति को देखकर शिक्षकों ने कहा है कि ऐसी स्थिति रही तो आने वाले समय में समाज का आदर्श कहे जाने वाले शिक्षक संगठन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
