बिजली बिल अधिक बकाया के वजह से धबछुआं गांव का हुआ बिजली गुल ।
★ बिजली विभाग हेल्हां, देल्हुआं, सरोठ, अन्हारी व गारा जैसे दर्जनों गांवों का विद्युत सप्लाई काटने कि तैयारी कर चूका है ।
कोचस (रोहतास) बिजली बिल बकाया वसूली व बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने करवाई करना चालू कर दिया है। जिन गांवों पर भारी बिजली बिल बकाया है, उन गांवों का बिजली गुल होना चालू हो गया है। इसी मद्देनजर इसका असर देखने को मिला विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कोचस के द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम से निर्देश मिलने के बाद करवाई करते हुए कोचस सेक्शन अंतर्गत नौवां पंचायत स्थित दिनारा फीडर अंतर्गत धबछुआं गांव के घरों कि विद्युत सप्लाई के लिए लगे दोनों ट्रांसफॉर्मर के 11 केवी जम्फर को काटकर विद्युत सप्लाई पुरी तरह बंद कर दिया गया। जिसके कारण धबछुआं गांव का बिजली गुल हो गया। कोचस के कनिय विद्युत विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि धबछुआं गांव में लगभग 85 बिजली उपभोक्ता है पर वहां से हर महिने कुल बकाया बिजली बिल का मात्र 15-17 प्रतिशत हीं बिल कि राशि उपभोक्ताओं के द्वारा जामा किया जा रहा था. बिजली बिल अधिक बकाया होने के कारण पिछले कुछ दिनों से समय से बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को नोटिस भी दिया गया था। लेकिन बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण दोनों ट्रांसफॉर्मर का 11 केवी जम्फर काटकर विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दिया गया। वहीं कोचस सेक्शन अंतर्गत हेल्हां, देल्हुआं, सरोठ, अन्हारी व गारा गांवों के बिजली काटने कि तैयारी कर रहा है। कोचस सहायक विद्युत अभियंता प्रीतम कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्युत बिल में भारी बकाया को देखते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम से निर्देश मिलने के बाद भारी बिजली बिल बकाया वाले गांवों व बिजली चोरी करने वालों को चिन्हित करके इस प्रकार कि करवाई कि जा रही है। जिन गांवों पर भारी बिजली बिल बकाया है उन गांवों को चिन्हित करके गांवों में विद्युत उपभोक्ताओं को सूचना के लिए इश्तेहार चिपकाकर एक सप्ताह के अंदर बिजली बिल जमा करने का समय दिया जा रहा है अन्यथा बिजली गुल हो जायेगा। इसकी जानकारी देने के उपरांत भी अगर बकाया बिजली बिल का कम से कम 70-80 प्रतिशत बिल नहीं जमा करने पर उन सभी गांवों के बिजली काटा जा रहा है।
