पहाड़पुर में सीपीआई के शाखा सम्मेलन झंडातोलन कर की गई शुरुआत ।
अरवल/बिहार :-
अरवल जिला अंतर्गत कलेर प्रखंड के पहाड़पुर शाखा का शाखा सम्मेलन कॉमरेड कामेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई सर्वप्रथम झंडा तोलन कर पार्टी की शाखा सम्मेलन की शुरुआत की गई। इस सम्मेलन को सीपीआई के जिला सचिव अरुण कुमार ने उद्घाटन करते हुए कहा कि आज पूरा देश एक ऐसे मुहाने पर खड़ा है कि देश की संप्रभुता पर बहुत बड़ा खतरा है संप्रदायिक ताकते देश के बर्बाद करने पर उतारू है मजहब धर्म जाति के नाम पर देश को मुख्य मांगों से भटका रहा है। देश की सारी संपदा ओने पौने भाव में पूंजी पतियों के हाथे बेचा जा रहा है जिससे उनकी आमदनी में दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरी ओर मजदूर किसान छात्र नौजवानों का जीवन घुट घुट कर अंतिम सांस ले रहा है बेरोजगारी बेकार ही महंगाई की मार से आम जन कराह रहा है एक करोड़ से अधिक नौजवानों का नौकरी से निकाल दिया गया और नई बहाली पर रोक लगा दी गई है बेकारी बेरोजगारी की चक्की में नौजवानों को पैसा जा रहा है नौकरी मांगने पर लाठियों से प्रहार कर जेल में बंद कर दिया जा रहा है बोलने मांगने की संवैधानिक अधिकार को तुगलकी फरमान जारी कर कुचल दिया जा रहा है जनता पर जुल्म करने में हिटलर को भी यह सरकार पीछे पीछे छोड़ दे रही है। इस सम्मेलन में सीपीआई के सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड रामचंद्र पाठक कलेर के अंचल सचिव कामरेड सुरेश सिंह, दक्षिणी कलेर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष यादव, पंचायत समिति सदस्य मुन्ना पासवान, चंदारिक राम, सुनैना राम, रामस्वरूप राजबंसी, के अलावे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।