Friday, June 3, 2022

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन ।

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन ।


बिहार ...




सासाराम (रोहतास) शहर के कुराईच मोहल्ला स्थित एक सभागार में क्षत्रिय पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झुंन्ना सिंह ने तथा संचालन रिंकू सिंह ने की तथा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य संजय सिंह, पूर्व विधायक राणा रणधीर सिंह, पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह तथा ओम प्रकाश सेतु उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप वीर कुंवर सिंह मंच के द्वारा किया गया था । 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने सर्वप्रथम उपस्थित जनसमूह को 18 जून को पटना आने का न्योता दिया और साथ हीं एक जनप्रतिनिधि के रूप में बिहार सरकार की नीतियों का अनुसरण करते हुए बिहार के विकास में सहभागीता बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इन्होंने जातिगत जनगणना के साथ-साथ आर्थिक जनगणना कराने का भी सुझाव दिया है। पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने सबको एकजुट होकर काम करने का आह्वान भी किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य संजय सिंह ने सबसे पहले तो उपस्थित जनसमूह को 18 जून को पटना चलने का न्योता दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महाराणा प्रताप के भव्य प्रतिमा स्थल के चयन के कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कराने के लिए धन्यवाद दिया। साथ में ही संजय सिंह ने समाज के लोगों को एकजुट होने की बात कही और एक साथ मिलकर आगे आने और बिहार के विकास में अपनी भागीदारी बढ़ाने की बात कही। इस बैठक में अजय सिंह कुशवाहा, अनिल सिंह, प्रमिला सिंह, अलख निरंजन, सिकंजय सिंह, बद्री भगत, सुरेंद्र सिंह, देवानंद सिंह, इंद्रजीत कुमार, रवि बिलारी, रंजन सिंह, अमित सिंह, धनजी राय, सत्येंद्र राय, राजू सिंह, गोलू सिंह, मोहम्मद सज्जाद अली, मुद्रिका सिंह, उदय सिंह, पप्पू सिंह, अजय प्रताप सिंह, रमेश सिंह, दयाशंकर सिंह, तेज नारायण सिंह, रितेश सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, अरविंद सिंह, विवेक सिंह, दीनानाथ सिंह, अमित सिंह, सत्येंद्र सिंह, धनंजय राय, रंजय सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...