शिवसागर बीआरसी बना दलालों का अड्डा, रुपए मांगने का ऑडियो हुआ वायरल ।
बिहार ...
शिवसागर (रोहतास) प्रखंड शिक्षा कार्यालय इन दिनों दलालों का अड्डा बना हुआ है। जहां बिचौलियों के माध्यम से खुलेआम रिश्वतखोरी का धंधा चल रहा है। ऐसा मामला एक सामने आया है शिवसागर प्रखंड मुख्यालय पर स्थित बीआरसी में कुछ महीने पूर्व में प्रतिनियोजित शिक्षक विजय कुमार सिंह एवं अविनाश पांडेय द्वारा शिक्षकों से पैसा मांगने के वायरल हुए ऑडियो मामले की जांच निगरानी विभाग की टीम कर रही है।शिक्षक विजय कुमार सिंह और शिक्षक अविनाश पांडेय मध्य विद्यालय थनुआं में कार्यरत हैं। मिली जानकारी अनुसार शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के मलदहा गांव निवासी धनिल पांडेय की पत्नी प्राथमिक विद्यालय बुधुआं में पदस्थापित है। जिनका वेतन बनाने के बदले में दोनों शिक्षकों द्वारा लगभग एक माह पूर्व 70 हजार रूपए की मांग की जा रही थी। इनकी बातों को धनिल पांडेय द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया था। ऑडियो वायरल होने के बाद शिक्षिका के पति द्वारा इसकी शिकायत अधिकारी को दिया गया था। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो कलीमुद्दीन से मोबाइल से संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं रिसीव करने के कारण बात नहीं हो पाई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि ऑडियो वायरल सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है। अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
