अवैध नर्सिंग होम की भरमार है ।
राकेश कुमार
संवाददाता
अरवल (वंशी) एक तरफ जिला प्रशासन आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड और पंचायत मुख्यालयों तक सरकारी अस्पतालों के माध्यम से उपचार की व्यवस्था कर रखी है वही इन दिनों जिला के विभिन्न बाजार के कई स्थानों पर अवैध नर्सिंग होमों की भरमार होती जा रही है इन अवैध नर्सिंग होम का न तो पंजीकरण है और न ही कुशल एवं विशेषज्ञ चिकित्सक ही रहते हैं इन नर्सिंग होम में ज्यादातर बगैर डिग्री धारी देहाती चिकित्सक ही रहता है जो किसी न किसी अनुभवी शल्य चिकित्सक के पास कुछ दिनों तक रह कर गोल ब्लैडर अपेंडिस यूट्रस हर्निया हाइड्रोसील आदि का ऑपरेशन करने का तरीका जान जाते हैं और अनुभव के आधार पर ऑपरेशन करते हैं कई बार इन नौसिखुआ देहाती चिकित्सक द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया जाता है जिससे ऑपरेशन के बाद इंफेक्शन हो जाने से पेशेंट को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं इलाके के बुद्धिजीवियों का कहना है कुकुर मुत्ते की तरह उपजे अवैध नर्सिंग होम पर जिला प्रशासन जांचोउपरांत शीघ्र कारवाई करें.

