Thursday, June 23, 2022

गरीब परिवारों को राशन कार्ड से वंचित करना चाहती है, सरकार- महानंद सिंह ।

गरीब परिवारों को राशन कार्ड से वंचित करना चाहती है, सरकार- महानंद सिंह ।




मेहनत कश गरीब मजदूर आज किसी तरह पेट काटकर घर बनाए हैं, लेकिन सरकार इन गरीब परिवारों को राशन कार्ड से बंचित कर रही है,उक्त बातें भाकपा माले विधस्यक कॉमरेड महानन्द सिंह कही।
 उन्होंने कहा कि आज इन परिवारों को खाने पीने के लिए भी लाले पड़ जा रहे हैं। खून पसीना बहाकर कमाते हैं ,लेकिन सरकार इनकी पक्का मकान देखकर राशन कार्ड से  वंचित करना चाह रही है। खाद सुरक्षा अधिनियम 2014 में  80% गरीबों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया था, लेकिन यह सरकार गरीबों को राशन कार्ड में कटौती कर रही है। देश में विश्व महामारी से मजदूरों की नौकरी भी छिन गई लेकिन यह सरकार मजदूर गरीब विरोधी नीतियों के तहत आज धड़ल्ले से गरीब परिवारों को राशन कार्ड काट रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह सरकार महामारी को भी अवसर में बदलकर अपने प्रिय मित्रों को कर्ज भी माफ किए और देश में पूंजीपतियों का पैसा इतना ज्यादा इजाफा हुआ जो स्विस बैंक में इस बार का रिकॉर्ड भारत के पूंजी पतियों का सबसे ज्यादा है। लेकिन सरकार गरीब परिवारों को अनाज देना भी नहीं चाह रही है जिससे गरीब परिवारों का चूल्हा जल सके और भूख मिट सके 
भाकपा माले जिला सचिव जितेन्द्र यादव, सुएब आलम, रविंद्र यादव,
आदि लोग उपस्थित थे


डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...