जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक ।
अरवल,
जिले में गुरुवार को जिला जदयू कार्यालय में जिला अध्यक्ष मंजू कुमारी की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ बैठक किया गया। बैठक में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्णय लिया गया कि बिहार में जातीय जनगणना कराने के लिए निर्णय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लिया गया है।जो काफी सराहनीय कदम है। इसके लिए 25 जून को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में आभार यात्रा निकाला जाएगा। यात्रा जदयू कार्यालय से निकालते हुए शहर के भगत सिंह चौक एनएच 139 एन एच 110 प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न चौक चौराहे पर घूम घूम कर लोगों को बताया जाएगा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा काम करते हुए बिहार में जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया गया है। इसके सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया। जदयू नेता सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि 25 जून को आभार यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र से लोगों को लाएंगे एवं इस आभार यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।साथ ही लोगों को बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बारे में भी अवगत कराएंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल निरंजन कुमार समेत कई जदयू कार्यकर्ता शामिल थे।
