डीलर के मनमानी पर हुआ वार्ड सदस्य का चयन, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया गलत नियम का विरोध । जिला पदाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार ।
बिहार ...
राहुल कुमार
संवाददाता
अरवल । अरवल जिले के करपी प्रखंड के अंतर्गत रामपुरचाय पंचायत के ग्रामीण जनता लगा रही है नल जल की समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी से न्याय कि गुहार । आपको बता दें कि ग्राम रामपुरचाय के वार्ड संख्या 2 में ग्रामीणों द्वारा नल जल की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि पर लगाया जा रहा है आरोप कि इन्ही प्रतिनिधियों की वजह से घोटाले का शिकार होती है योजना, ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड पदाधिकारी के द्वारा मनमाने ढंग से पूर्व वार्ड रेनू देवी को इस्तीफा दिलवाया गया रेणु देवी के इस्तीफादेने का बाद जन वितरण प्रणाली के डीलर अयूब अंसारी को आचार संहिता के दौरान वार्ड सदस्य नियुक्त किया गया । जबकि पंचायत या वार्ड में ग्रामीणों को इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं था जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बीच जनमानस के चयन के बग़ैर किसी भी जनप्रतिनिधियो की पडोनियुक्ति संभव नहीं है उक्त वार्ड में समस्याओं की जानकारी देते हुए ग्रामीण केदार सिंह ने बताया कि जिलापदाधिकारी रामपुरचाय में आकर न्याय करें इस पंचायत में वार्ड सदस्य के इस्तीफा देने के बाद मनमानी ढंग से नियुक्ति किया गया क्या अयूब अंसारी को जन प्रणाली का दुकानदार माना जाए । बताया जाता है कि जिस पंचायत का जनप्रतिनिधि अपने आप से इस्तीफा देते हैं उस पंचायत में ग्रामीणों से चुनाव करवा कर चयन किया जाता है लेकिन रामपुर चाय पंचायत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ वहां करपी प्रखंड के पदाधिकारी के मिलीभगत से वार्ड सदस्य का चयन किया गया । जनता प्रत्यक्ष रूप से यह आरोप लगा रही हैं


