Sunday, June 5, 2022

शादी समारोह में रामपुर पहुँचे सांसद चंदेश्वर प्रासाद । यहाँ पढ़े पूरी खबर ।

शादी समारोह में रामपुर पहुँचे सांसद चंदेश्वर प्रासाद । यहाँ पढ़े पूरी खबर ।




अरवल । जिले के प्रखण्ड क्षेत्र करपी के रामपुर गांव में सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने प्रमोद शर्मा के पुत्री के शादी समारोह में शिरकत कर वर वधु को आशीर्वाद दिया, वही सरवाली गांव में पहुंच कर पवन तिवारी के 12 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के दुघर्टना में मृत्यु उपरान्त पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिएl ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह  सरवाली निवासी पवन तिवारी के परिजन यूपी के अमेठी में एक पारिवारिक कार्यकर्म में भाग लेने चार पहिया वाहन से जा रहे थे, आजमगढ़ के नजदीक मध्य रात्री में चलती वाहन का स्वत संतुलन बिगड़ने से दुघर्टना ग्रस्त हो गया। जिसने अंशु कुमार का मृत्यु हो गया था, दर्जन भर परिवार को गंभीर चोटे आई थी। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया सतेन्द्र शर्मा, गौतम शर्मा, प्रिंस शर्मा, नागेंद्र तिवारी, अमित चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...