Sunday, June 5, 2022

खुर्माबाद में गैस एजेंसी की खिड़की तोड़ चोरों ने लाखों की संपत्ति लेकर हुया फरार ।

खुर्माबाद में गैस एजेंसी की खिड़की तोड़ चोरों ने लाखों की संपत्ति लेकर हुया फरार ।


बिहार ...




सासाराम (रोहतास) जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद गांव में मां ज्वाला इंडेन ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी में अज्ञात चोरों ने 85 हजार नगद एवं लाखों रुपए की संपत्ति चुरा कर फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए मूल्य की सामान चुराकर फरार हो गए हैं। इस संबंध में एजेंसी के मालिक रामाश्रय पांडेय उर्फ छोटन पांडेय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि सुबह गैस एजेंसी पहुंचा तो देखा कि चोरों ने मेन गेट का ताला कुंडी तोड़कर कार्यालय में रखा नगद 85 हजार रुपए नगद, दो लैपटॉप, एलईडी टीवी 32 इंच, सीसीटीवी के डीवीआर, इनवर्टर मशीन, दो बडा ट्यूबलर बैटरी, दो इलेक्ट्रिक तराजू, 10 गैस चूल्हा, एक सैमसंग का मोबाइल छोटा फोन चुरा लिए हैं। एजेंसी के कार्य करने के लिए गैस एजेंसी के चारदीवारी के अंदर रहने वाला पिकअप को भी चोरों ने दुर्गा मंदिर पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा देखा गया। तथा सीसीटीवी कैमरे का डिबीआर को भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। सुबह में घटना की जैसे ही खबर लोगों को मिली तो सैकड़ों ग्रामीण गैस एजेंसी के पास पहुंच गए। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की है। गैस एजेंसी के प्रोपराइटर रामश्रय पांडे उर्फ छोटन पांडे द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई । मामले की जांच की जा रही है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...