पटना से नोखा, रोहतास जाने के क्रम में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान का जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ने किया भव्य स्वागत ।
अरवल । पटना से नोखा, रोहतास जाने के क्रम में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान का अरवल जिला अंतर्गत प्रसादी इंग्लिश बाजार में अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के नेतृत्व भव्य स्वागत किया गया । स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि सांसद चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को बिहार के आम लोग पसंद कर आशाभरी निगाहों से मुख्यमंत्री के रूप में लोग देख रहे है । स्वागत करने वाले लोजपा रामविलास के नेताओं में अरवल विधानसभा के अध्यक्ष रमेश रजक, अरवल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सुनील पंडित, ज़िला महासचिव राजेन्द्र तिवारी, पंचायत अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार,महमूद आलम, हसनैन खां सहित अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल हुए ।

