Monday, June 20, 2022

भारत बंद मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन को बधाई ।

भारत बंद मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन को बधाई ।




भारत बंद मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का अहम भूमिका रहा है, जिला अधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक के सक्रिय मुस्तैजी के कारण आज अरवल जिले में शांति कायम रहा है, जिस तरह पिछले शनिवार को उपद्रवीओ के द्वारा उतपाद मचाया गया था, उस हिसाब से प्रशासन का भूमिका सराहनीय रहा था। पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा नेता आनंद कुमार चंद्रवंशी, भाजपा नेता बेंकटेश शर्मा, दीनानाथ शर्मा, राजकिशोर प्रसाद, सहित जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि उपद्रवी को पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...