Tuesday, June 7, 2022

जन शिक्षण संस्थान वंचित अरवल द्वारा प्रखंड केंद्र कुर्था में इलेक्ट्रिशियन एवं सिलाई कटाई, कढ़ाई का प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ।

जन शिक्षण संस्थान वंचित अरवल द्वारा प्रखंड केंद्र कुर्था में इलेक्ट्रिशियन एवं सिलाई कटाई, कढ़ाई का प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ।

बिहार ...




 जन शिक्षण संस्थान वंचित अरवल द्वारा प्रखंड केंद्र कुर्था हिंदुस्तान शिक्षण संस्थान में न्यू मुबारकपुर एरिया पावर हाउस के समीप प्रखंड कार्यालय में संस्था के निदेशक गिरजा सिंह द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षण सिलाई कटाई कढ़ाई इलेक्ट्रिशियन इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटीशियन कंप्यूटर का सभी प्रतिभागियों जो पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे उन सभी का प्रमाण पत्र का वितरण किया गया इस अवसर पर प्रखंड अनुदेशक वीरेंद्र प्रसाद अनुदेशक का निधि कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार जहूर अंसारी, शिव शंकर विश्वकर्मा एलसी कुमारी श्री कम कुमारी शुभम कुमारी सबीना कुमारी रवीना कुमारी सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रमाण पत्र ग्रहण किया, यह प्रमाण पत्र उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्किल इंडिया के तहत जन शिक्षण संस्थान वंचित प्रखंड केंद्र हिंदुस्तान शिक्षण संस्थान के द्वारा वितरण किया गया, जिला ब्यूरो प्रमुख वीरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...