अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र कोचहासा में कोविड-19 का शिविर लगाकर दूसरा डोज ।
बिहार ...
राकेश कुमार
संवाददाता
वंशी (अरवल) अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोचहासा में मंगलवार को कोविड19 के वैक्सीन के लिए शिविर लगाया गया. शिविर का उद्वघाटन महिला डॉक्टर जुगनू किशोर ने किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही कोरोना संक्रमण से बचाव पर विस्तार से चर्चा किया. इन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कोविड19 का दूसरा डोज एवं तीसरी डोज सुई आवश्यक ले. शिविर में दर्जनों लोगों ने दूसरा डोज लिया.इन्होंने ग्रामीण महिला पुरुषों को बीपी सुगर समेत अन्य वीमारी को जांच कर उचित दवा वितरण किया. डॉ जुगुनू किशोर ने बताया कि पंचायत स्तर पर लगाए गए कोविड19 टीका शिविर में कोचहासा चिरारी विगहा गुलाबगंज बन्धु विगहा समेत अन्य गांव के लोगों ने कोविड वैक्सीन लिया. डॉ ने कहा कि कोविड19 का सुई से साइड इफेक्ट नही होती है .सुई बिल्कुल सुरक्षित के साथ कवच है. इस मौके पर डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार जीएनएम रामप्रसाद आशा कार्यकर्ता रीता कुमारी रेखा कुंमारी जेडीयू नेता शारदानंद सिंह धर्मेंद्र कुमार सिंह दिलीप महाराज दिनेश सिंह मंजू देवी कुशुम कुंमारी कंचन कुंमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
