Thursday, June 2, 2022

भोजपुरी फिल्म कलयुग के राम की शूटिंग भगवानपुर मशरख प्रखंड में शुरू ।

भोजपुरी फिल्म कलयुग के राम की शूटिंग भगवानपुर मशरख प्रखंड में शुरू ।


बिहार ...




मसरख। देसी लोटा इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म कलयुग के राम की शूटिंग भगवानपुर प्रखंड के सोनहानी गांव व मशरख प्रखंड के बहरौली पंचायत में शुरू हो गई है जो अगले 10 दिनों तक चलेगी। फिल्म के निर्देशक हैं सुजीत वर्मा जबकि निर्माता हैं राकेश तिवारी और राम विनय सिंह। भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री शामली श्रीवास्तव नवोदित अभिनेता चंदन सिंह अभिनीत इस फिल्म को लेकर भोजपुरी फिल्म जगत में काफी हलचल है। फिल्म के निर्माता राकेश तिवारी ने बताया कि इस पूरे इलाके में भोजपुरी भाषा को लेकर लोग काफी सजग हैं पर आज तक कभी भी किसी भी फिल्म की शूटिंग इस इलाके में नहीं हुई फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य और मशरख प्रखंड के अरना पंचायत निवासी वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह के पहल पर मशरख प्रखंड के बहरौली गांव का चयन किया गया है। बहरौली कुंवर टोला बहरौली बाजार डूमदूमा मंदिर घोघारी नदी के किनारे फिल्म की शूटिंग अगले 10 दिनों तक चलेगी। फिल्म की कहानी वर्तमान संदर्भ पर है जो लोगों को काफी पसंद आएगी परिवारिक और मनोरंजक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म में छपरा सिवान जिले के भी कई कलाकारों को मौका दिया गया है। टेलीविजन इंडस्ट्री के बड़े चेहरे ईटीवी बिहार के बिहार में संस्थापक क्रिएटिव डायरेक्टर रहे वर्तमान में जी गंगा के प्रमुख राजीव मिश्रा का भी मार्गदर्शन मिल रहा है। फिल्म के क्लाइमेक्स शूट के लिए मशरख प्रखंड के कई प्रमुख जगहों पर भी शूटिंग की तैयारी है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...