त्रिसदस्यी समिति ने इंटर खंड महाविद्यालय का किया निरीक्षण ।
राकेश कुमार संवाददाता
वंशी (अरवल) करपी प्रखंड मुख्यालय स्थित सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय (इंटर खंड) करपी में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के निर्देशानुसार त्रिसदस्यी समिति द्वारा महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया. गठित समिति में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) भवन निर्माण विभाग इंजीनियर के अलावे समाहर्ता प्रतिनिधि के द्वारा भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण संशोधित नियमावली 2011 के आलोक में किया गया. निरीक्षण के समय सभी विभागीय शिक्षक के अलावे शिक्षकेतर कर्मचारी गण काफी संख्या में उपस्थित थे. विधि व्यवस्था को देखकर निरीक्षण के दल काफी संतुष्ट हुए. यह लोग अपना प्रतिवेदन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को सौंपेंगे.
