सोनभद्र आंगनवाड़ी केन्द्र पर पोशाक राशि का वितरण ।
राकेश कुमार
वंशी (अरवल) सोनभद्र, वंशी सूर्यपुर प्रखंड के सोनभद्र ग्राम स्थित वार्ड नंबर 3 के आंगनवाड़ी केंद्र पर सोमवार को पोशाक राशि का वितरण वार्ड सदस्य सह उप मुखिया प्रतिनिधि धीरज शर्मा के अध्यक्षता में सेविका सीमा कुमारी एवं सुपरवाइजर निरमा कुमारी के द्वारा 40 बच्चों के अभिभावकों को ₹400 पोशाक राशि के रूप में वितरित किया गया। इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों को धिरज शर्मा ने कहा कि इस पैसे से आप अपने बच्चों के लिए पोशाक खरीद कर पहनाएं एवं पोशाक में ही अपनें बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र में भेजें।
