सांसद निधि से बहुआरा गांव का होगा चतुर्मुखी विकास ।
करगहर (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी भवानी दयाल सन्यासी के गांव बहुआरा में डीडीसी सुधांशु शेखर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बहुआरा गांव में विद्यालय, गली, नाली एवं सड़क सहित कई विकास कार्य राज्यसभा सांसद हरिवंश के माध्यम से कराया जाना है। सड़क बन चुका है। विद्यालय बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। विद्यालय बनाने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गांव में डीडीसी के पहुंचते ही बकरा पंचायत की मुखिया अशोक पांडेय ने बुलाता भेंट कर स्वागत किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी सुरेश्वर श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी कन्या कुमारी, पीओ दीपेश कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
