Thursday, June 23, 2022

मनरेगा भवन में सप्ताहिक बैठक लिया गया फीडबैक ।

मनरेगा भवन में सप्ताहिक बैठक लिया गया फीडबैक ।




वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के माध्यम से प्रखंड में चल रहे मनरेगा कार्यक्रम का प्रगति रिपोर्ट रोजगार सेवकों से मांगी गई.बैठक मे  रोजगार सेवक मुखिया अपनी समस्या को विस्तार से अवगत करवाया. कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल कच्चे वर्क के लिए 7 दिन  ताकि जो काम संचालित है उसे पूर्ण किया जा सके . उन्होंने कहा रोजगार गारंटी कार्ड मे अधिक से अधिक एससी एसटी की भागीदारी को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.  उन्हें बताया कि मजदूरों का आधार सीडिंग शत प्रतिशत करने का भी आदेश दिया गया ताकि किसी भी तरह से किसी मजदूर को पेमेंट में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े.कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया फिलहाल नए कच्चा कार्य बंद कर दिए गए हैं. पुनः अक्टूबर से सभी कच्चे कार्य प्रारंभ किया जाएंगा .उन्होंने  कहा कि फिलहाल गौशाला आने की संभावना है.तत्पश्चात लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...