समाज के हर वर्ग के लिए अनवरत कार्य कर रही है केंद्र सरकार - सांसद ।
बिहार ...
★ प्रधानमंत्री के सेवाकाल के
8 वर्ष पूरे होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने की प्रेस वार्ता ।
सासाराम (रोहतास) नरेंद्र मोदी देश के इकलौते प्रधानमंत्री हैं जो समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनवरत परिश्रम कर रहे हैं एवं राष्ट्र निर्माण से बढ़कर उनका कोई एजेंडा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के उद्देश्य से राष्ट्र हित के लिए पूरी तरह समर्पित है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 8 वर्ष पूरे होने पर स्थानीय परिसदन भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्नपूर्णा योजना को साकार करने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं। जिससे समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जाति एवं संप्रदाय के लोगों को साथ लेकर लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा बीते 8 वर्षों से लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है तथा उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किया हैं। ताकि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी मुख्यधारा में लाया जा सके। अब भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। जिसके लिए 1 जून से आगामी 14 जून तक कार्यक्रम चलाया जाएगा तथा बीजेपी के सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि लोगों के बीच में जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, विजय सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिन्हा, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी प्रिन्स राज, जिला मंत्री सतनारायण पासवान, संजीव कुमार गुप्ता, वकील खरवार, सुधीर चंद्रवंशी, रामायण पासवान, प्रभाकर तिवारी, बटेश्वर चन्द्रमा, रविंद्र कुशवाहा, संदीप ठाकुर, राजीव सिंह, उमेश रावत आदि उपस्थित रहे।
