Wednesday, June 8, 2022

बंदोबस्त पदाधिकारी ने किया निरीक्षण ।

बंदोबस्त पदाधिकारी ने किया  निरीक्षण ।


( बिहार )




राकेश कुमार
संवाददाता


वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थित दो बंदोबस्त कार्यालय पूर्वी और पश्चिमी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर समीक्षा बंदोबस्त पदाधिकारी ने किया .जिसमें  अलग-अलग गांव को डिवाइड कर इस कार्यालय से समिट किया गया है .बताते चलें कि जहां पश्चिमी बंदोबस्त कार्यालय में बंदोबस्त पदाधिकारी विनय कुमार पांडे के द्वारा निरीक्षण करते हुए 2 राजस्व ग्राम माली और रैनाथ का दौरा करते हुए कर्मियों के लिए जनता से फीडबैक ली गई .जिसमें उन्होंने बताया कि जनता से प्रपत्र दो एवं अन्य तरह के कागजात और कर्मीर्यों की कार्य कुशलता को लेकर जनता के बीच कार्यों की समीक्षा करने  गया था. जहां पर मुझे संतुष्टि मिली .वहीं पूर्वी बंदोबस्त कार्यालय जहां ओएसडी राजेश कुमार के द्वारा निरीक्षण करते हुए कई तरह के निर्देश दिए एवं प्रपत्र 1/2 का विशेष तौर पर उन्होंने जांच परख किया.उनके द्वारा भी  दो राजस्व ग्राम दाउदपुर और गंगापुर का दौरा करते हुए ग्रामीणों से कर्मियों का फीडबैक लिया गया.इस बात की जानकारी देते  राजेश कुमार ने बताया कि हम लोग दो राजस्व ग्राम का विजिट किए जहां पर लोगों ने इनके साथ मिलकर कार्य करने की बात कबूली .इस तरह से देखा जाए तो इन लोगों का कार्य संतोषजनक रहा .इस मौके पर वंशी बंदोबस्त कार्यालय के  प्रीतम राज सहाय एवं कई कर्मी उपस्थित रहे वहीं माली में अमीन रौशन कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...