Wednesday, June 8, 2022

नल जल योजना के जांच में डीएम ने स्वयं टंकी पर चढ़ कर किया जांच ।

नल जल योजना के जांच में डीएम ने स्वयं टंकी पर चढ़ कर किया जांच ।




संजय कुमार तिवारी

सासाराम (रोहतास) जिले के डीएम 13 सेकेंड में 30 फीट ऊंची पानी की टंकी पर सीढ़ी से चढ़ गए। 40 डिग्री तापमान पर उन्होंने टंकी खुलवाकर देखा कि उसमें पानी है कि नहीं ? जांच के बाद वे सीढ़ी से उतरे। डीएम को सीढ़ी चढ़ते देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। डीएम का फिटनेस वाला यह चेहरा सामने आया है। रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार बुधवार को अफसरों के साथ निरीक्षण के लिए निकले। वे जिले के दिनारा के हरिवंशपुर पंचायत में ग्रामीणों से योजना का हाल लिया। लोगों और पंचायत के जनप्रतिनिधियों की बातों को सुनने के बाद डीएम खुद नल - जल योजना के टावर पर चढ़ने लगे।गर्मी और तेज धूप में डीएम को टावर पर चढ़ता देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। टावर पर चढ़कर मोटर चलवाकर डीएम ने खुद देखा कि पानी का प्रेशर कितना है। टंकी के साफ - सफाई की स्थिति क्या है ? लगभग दस मिनट जायजा लेने के बाद डीएम टावर से सीढ़ी से नीचे आए। डीएम को सीढ़ी चढ़ते देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई । कुछ इस बीच मौके पर जुटे ग्रामीण उनका वीडियो बनाने लगे। लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। टावर से उतरने के बाद डीएम ने गांव में गलियों में घूमकर नल - जल योजना समेत अन्य योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों के शिकायत के आलोक में कई कर्मियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। 2013 बैच के आईएएस हैं धर्मेन्द्र कुमार रोहतास डीएम। डीएम के रूप में इनकी पहली पोस्टिंग जमुई में थी । जमुई के बाद 2021 जनवरी में इन्होंने रोहतास डीएम के रूप में पद भार संभाला। वे खेलकूद और फिटनेस के प्रति जागरूक हैं। साथ ही क्रिकेट मैचों में भी भाग लेते हैं।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...