मातम में बदला सहनाई ।
शनिवार की दोपहर एक घर मे बज रही शहनाईयों की मंगल धुन उस वक्त मातमी धुन में तब्दील हो गई जब दूल्हे के बहनोई की मौत छत से गिरकर मौत हो गई. मामला देव थाना क्षेत्र के
दधपी गांव का है.मृतक की पहचान झारखंड के रामगढ़ जिले के मान्डो गांव निवासी उपेंद्र साहू के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दत्ती गांव में रविवार को तिलक समारोह का आयोजन होना था. जिसमें शामिल होने दूल्हे के बहनोई आए हुए थे और शादी की तैयारी में जुटे हुए थे. साले की शादी में कोई कोर कसर न रह जाए. जिसको लेकर बहनोई उपेंद्र हर काम में हाथ बंटा रहे थे इसी क्रम मे एक कार्य करने के दौरान उपेंद्र छत से उतरने के क्रम में सीढी से उनका पर फैसला और वे गिर पड़े. घर के बहनोई के छत से गिरते ही शादी का माहौल गमगीन माहौल में तब्दील हो गया और घर मे अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उपेंद्र साव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उपेंद्र साव की मौत की खबर सुनते ही जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे वहां उस घर में चीख-पुकार मची हुई है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
