शराब की निशानदेही पर शराबी सहित कारोबारी गिरफ्तार ।
करपी (अरवल) शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के पुलिस ने तीन शराबियों को नशे के हालत में गिरफ़्तार किया, गिरफ्तार लोगों से जब पुलिस ने शक्ति के साथ पूछताछ किया तो उनलोगों ने शराब कारोबारी का पता बताया, आजाद नगर के रोहित मांझी के घर से 1 लीटर महुआ से निर्मित देसी शराब का बरामदगी की गई है तो दूसरी ओर जिसकी निशानदेही पर शहर तेलपा आरा मशीन के समीप छापेमारी कर शहर तेलपा ओपी अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने कारोबारी को 1 लीटर महुआ शराब और 40 के जी जॉबा महुआ को भी नष्ट किया गया महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ओपी अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया की पुलिस ने तीन शराबी एवं कारोबारी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है घर छापेमारी कर लीटर शराब के साथ उसकी भी गिरफ्तारी कर ली गई है। एवं शराब बेचने वाले परमानंद दास शैलेश दास गुड्डू कुमार पकड़े गए हैं शराब कानून के तहत जेल भेज दी जाएगी l

