Wednesday, June 22, 2022

जज्जर एंबुलेंस के सहारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ।

जज्जर एंबुलेंस के सहारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ।



वीरेंद्र कुमार (संवाददाता)


कुर्था अरवल एक तरफ केंद्र एवं राज्य सरकार स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आलम यह है कि यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है विदित हो कि अग्निवीर योजना को लेकर विगत दिनों विपक्षी दलों द्वारा बंद की घोषणा की गई थी जिस दौरान कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों को सदर अस्पताल अरवल ले जा रहे एंबुलेंस पर उपद्रवियों द्वारा पथराव किया गया था जिसके कारण एंबुलेंस का शीशा टूट गया था साथ ही एंबुलेंस लुकिंग ग्लास भी टूट गया था एवं उस में तैनात कर्मियों को भी काफी चोट आई थी हालांकि इस घटना की कई दिन गुजर जाने के बावजूद भी एंबुलेंस का मरम्मत नहीं कराया गया जिस कारण छत विच्छत एंबुलेंस के सहारे ही मरीजों को कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अरवल सदर हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा है वही बरसात के मौसम होने के कारण बारिश होने पर बारिश के पानी के सहित धूल गर्दा भी एंबुलेंस चालक के आंखों पर पड़ता है जिस एंबुलेंस चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एंबुलेंस के  शीशे टूटे होने के कारण एंबुलेंस चालक को  वाहन चलाने में काफी कठिनाई का  सामना करना पड़ रहा है  जिससे कोई अनहोनी घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है वही जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक निजी कंपनी के देखरेख में एंबुलेंस सेवा का परिचालन किया जाता है परंतु घटना के कई दिन गुजर जाने के बावजूद भी अब तक एंबुलेंस का मरम्मत नहीं किया गया जिससे एंबुलेंस चालक सहित मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...