अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रोहतास के डेहरी अनुमण्डल स्थित इन्द्रपुरी बराज स्थित सिंचाई विभाग के पार्क में जिला प्रशासन के तत्वाधान में योग शिविर का किया गया आयोजन ।
रोहतास से ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट।
डेहरी (रोहतास) जिले में मंगलवार को अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर , रोहतास जिले के डेहरी अनुमण्डल स्थित इन्द्रपुरी barrage स्थित सिंचाई विभाग के पार्क में, जिला प्रशासन के तत्वाधान में, योग शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी , रोहतास धर्मेन्द्र कुमार ने समस्त जिलावासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने उक्त अवसर पर कहा कि यह योग कार्यक्रम जिले के जल श्रोतों विशेषकर नदियों के संरक्षण को समर्पित है। उन्होंने सभी को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली, तनाव, असंतुलित खान- पान के कारण लोगों में कई शारीरिक एवं मानसिक असंतुलन पैदा हो जाते हैं जिनका योग के माध्यम से सरल समाधान निकाला जा सकता है।
वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रद्युम्न गौरव ने प्राकृतिक जल श्रोतों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत सरकार द्वारा "नमामि गंगे योजना" के तहत न केवल गंगा बल्कि इसकी सहायक नदियों को भी स्वच्छ और सदानीरा बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सरकार के "जल-जीवन-हरियाली "कार्यक्रम की भी चर्चा करते हुए कहा कि जिले के जल स्रोत के संरक्षण एवम उन्हें अतिक्रमण मुक्त रखने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास प्रद्युम्न गौरव, डीडीसी रोहतास शेखर आनंद, sdo डेहरी समीर सौरभ, मनीष वर्मा, भारतीय वन सेवा,bdo तिलौथू, अंचलाधिकारी डेहरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन bdo डेहरी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन dfo रोहतास प्रद्युम्न गौरव ने किया।
