Wednesday, June 1, 2022

गैस सिलेंडर की कीमतों में आई गिरावट जानिए पटना में कितना जल रहा है गैस सिलेंडर का रेट ।

गैस सिलेंडर की कीमतों में आई गिरावट जानिए पटना में कितना जल रहा है गैस सिलेंडर का रेट ।

बिहार ...





रोहित मिश्रा 
संपादक

पटना । गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार दो बड़े झटके देने के बाद सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने इस बार राहत दी है। सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 130 रुपए से लेकर 327 रुपए तक की राहत दी है। नई कीमत एक जून यानी बुधवार से लागू हो गई है। इसका फायदा केवल व्‍यावसायिक उपभोक्‍ताओं को ही मिलेगा, क्‍योंकि केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में ही बदलाव किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को पहले की तरह ही रखा गया है। पटना में फिलहाल 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 1101 रुपए का पड़ रहा है। यह कीमत देश की राजधानी दिल्‍ली से भी अधिक है। ऐसा राज्‍य सरकार की ओर से लगाए टैक्‍स में अंतर के कारण होता है।

19 और 47 किलो वाला सिलेंडर हुआ सस्‍ता ।

तेल और गैस कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर में बड़ी राहत दी है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर 130.50 रुपये सस्ता हो गया है। इसी तरह से 47.5 किलो वाले सिलेंडर की भी 327.00 रुपये कीमत घटा दी गई है। रेस्टोरेंट, होटल सहित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इससे राहत मिलेगी। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों को यथावत रखा गया है। नयी दरें एक जून से प्रभावी हो गई हैं। निर्माण कार्य और अन्‍य व्‍यावसा‍य‍िक गत‍िव‍िध‍ियों में भी इसका इस्‍तेमाल होता है।

बिहार में इस तरह होंगी सिलेंडर की नई कीमतें ।

बिहार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के महासचिव डा. रामनरेश सिन्हा ने बताया कि 19 किलो वाले सिलेंडर की संशोधित कीमत 2476.00 तथा 47.5 किलो वाले सिलेंडर की 6182.50 रुपये कर दी गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 1101.00 रुपये, पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत 405.50 रुपये पर स्थिर रख गई है। आपको बता दें कि गैस सिलेंडर की कीमतों में हर महीने एक से दो बार तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कंपनियां रोज बदलाव करती हैं। हालांक‍ि पेट्राेेल-डीजल की कीमत कई बार हफ्तों तक अपरिवर्तित भी रह जाती है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...