Wednesday, June 1, 2022

प्रधान सचिव श्रम संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ।

प्रधान सचिव श्रम संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ।


बिहार ...



★ दिए कई दिशा निर्देश ।

सासाराम (रोहतास) समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में बुधवार को प्रधान सचिव, श्रम संसाधन विभाग अरविंद चौधरी द्वारा श्रम विभाग, नियोजन विभाग, आईटीआई के प्राचार्य आदि के साथ समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी रोहतास धर्मेन्द्र कुमार एवं डीडीसी रोहतास शेखर आनंद भी शामिल हुए। 


समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव तथा जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। श्रम विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। नियोजन विभाग के तहत चलाई जा रहे सभी 64 कौशल विकास केंद्रों के परफॉर्मेंस की समीक्षा की गई।ज़िले के 5 आईटीआई में से कम से कम दो को सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिन्हें इसी वर्ष सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में प्रारंभ करने का निर्देश प्रधान सचिव महोदय द्वारा दिया गया।
ज्ञातव्य है कि सम्प्रति, विश्व बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह भी मनाया जा रहा है।इस क्रम में आज तिलौथू प्रखड में जागरूकता हेतु प्रभातफेरी भी निकाली गई। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु राज्य कार्य योजना 2017 के प्रावधानों के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक दिनांक 7 जून को पूर्वाहन 10 बजे निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी के द्वारा यह निर्देशित किया गया कि जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में बाल श्रम के विरुद्ध विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाए। श्रम अधीक्षक के द्वारा गठित धावादल के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में बारी बारी से लगातार निरीक्षण की कार्रवाई की जाए। यदि किसी भी दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, ढाबा, मोटर गैराज आदि में कोई भी बाल श्रमिक नियोजित पाया जाता है तो उस बाल श्रमिकों को नियमानुसार विमुक्त करा कर उनके मालिकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करें। सभी नियमों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनसे प्रति बाल श्रमिक 20000 रुपये की राशि वसूल कर जिला बाल श्रमिक पुनर्वास में जमा कराएं । यदि नियोजक 20000 रुपये की जुर्माना राशि जमा राशि जमा नहीं कराते हैं तो ऐसे नियोजकों  पर अलग से एक सर्टिफिकेट केस दायर करें।
जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिले के 14 वर्ष की आयु से कम के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन उनके आवास के निकटवर्ती विद्यालय में हो तथा वे यह भी मॉनिटरिंग करें कि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाएं। श्रम अधीक्षक के द्वारा जानकारी दी गई की विभागीय निर्देश के आलोक में 28 मई से 9 जून तक  जिले के अलग- अलग खंडों में टीम बनाकर धावादल का संचालन किया जा रहा है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...