रौशन शर्मा बने जन अधिकार पार्टी छात्र परिषद प्रदेश अध्यक्ष ।
बिहार ...
राकेश कुमार
संवाददाता
वंशी (अरवल) बिहार में मजबूत लोकतंत्र एवं बेहतर विकल्प के लिए जन अधिकार पार्टी (लो) ने रौशन शर्मा को जन अधिकार छात्र परिषद का अध्यक्ष मनोनित किया.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पार्टी को सशक्त और क्रांतिकारी आंदोलन को खड़ा करने के लिए रौशन शर्मा को बिहार का कमान सौंपा. सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड के मझियांवा गांव निवासी रोशन शर्मा ने बताया की आज शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा सम्मान और रोजगार हम छात्र समुदाय के लिए अहम सवाल है. इसके लिए छात्र आंदोलन मजबूत करना बेहद जरूरी है. आज लोकतंत्र पर चौतरफा हमले हो रहे हैं .वैसे परिस्थिति में छात्र समुदाय की भूमिका अहम हो जाती है. जन अधिकार छात्र परिषद हमेशा से छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करती रही है .रौशन शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से स्थानीय नेताओं ने खुशी व्यक्त की और बधाई दी. जिसमें बधाई देने वाले में विधायक प्रत्याशी जमालुद्दीन अंसारी जिला अध्यक्ष संजय यादव झगरु यादव पंकज कुमार शेखर शर्मा रोहित शर्मा समेत अन्य लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को बधाई दी.
