Wednesday, June 8, 2022

आईकॉनिक सप्ताह के तहत जिला स्तरीय ऋण मेगा शिविर का किया गया आयोजना ।

आईकॉनिक सप्ताह के तहत जिला स्तरीय ऋण मेगा शिविर का किया गया आयोजना ।



( बिहार )






प्रीतम कुमार 
संवाददाता 

अरवल । आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर आईकॉनिक सप्ताह के तहत जिला स्तरीय ऋण मेगा शिविर का आयोजना किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक महानंद सिंह ,पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी उप विकास आयुक्त रविन्द्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं मंच का संचालक ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पंकज नारायण मिश्र के द्वारा बखूबी से निभाया गया। बताते चलें की जिला स्तरीय ऋण मेगा शिविर में जिले के 17 बैंकों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए संबंधित लोन लाभार्थियों के बीच सैंक्शन लेटर प्रदान किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक महानंद सिंह ने बताया कि जिस तरह से बैंक आज जिला स्तरीय ऋण मेगा शिविर आयोजित कर लाभार्थियों को लाभ देने का संकल्प लिया है। मैं सभी बैंको से आग्रह करना चाहूँगा कि ऋण प्रणाली को पूरी सरल बनाया जाए, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग बैंक से जुड़कर लोन प्राप्त कर अपनी व्यापार को बढ़ा सके। वहीं पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी ने भी युवाओं को आगे आकर व्यापार में अपनी सहभागिता को दर्ज कराने की भी बात कही। उन्होंने कहा की हमारे अंदर एक मानसिकता बैठी हुई है की नौकरी होगी तभी सारा उद्देश्य पूर्ण होगा। लेकिन ऐसा नहीं है इस बात को गुजरात वासियों ने सिद्ध कर दिखाया है कि व्यापार है तो सब कुछ है। इसलिए मैं युवाओं और खासकर महिलाओं से आग्रह करना चाहूँगा कि व्यापार के क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाएं जिससे हमारा देश भी हमारा राज्य एवं जिला भी आगे बढ़े। इस बात की जानकारी देते हुए अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत कुमार ने बताया कि उपस्थित सभी 17 बैंक द्वारा कुल 182 लोन स्वीकृत कर लगभग 16 करोड़ का रकम का मंजूरी दिया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत कुल अटल पेंशन योजना 165, प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 465 एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 328 किया गया इस मौके पर उप विकास आयुक्त रविंद्र कुमार  जिला विकास प्रबंधक रितेश कुमार एसबीआई के प्रबंधक श्री कुमार पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा ,शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, शिवांगी कुमारी ,संजीवनी विकास फाउंडेशन जिला को ऑडी नेटर प्रेम कुमार मिश्रा एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...