पदाधिकारियों ने की औचक निरीक्षण ।
कोचस (रोहतास) जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रोहतास जिले के पूरे प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों मे सभी पदाधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। जिसमे वरीय उप समाहर्ता चेत नारायण राय के द्वारा समीक्षा भी की गई। कोचस प्रखंड क्षेत्र के कुल 46 विद्यालयों मे सभी पदाधिकारियों ने अलग-अलग टीम गठित कर विद्यालय में जाकर औचक निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गारा विद्यालय में जाकर औचक निरीक्षण कर सभी बच्चों से पढ़ाई तथा शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन क्लास लेने का भी जायजा लियां वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने भी प्रखंड के मध्य विद्यालय रेडिया तथा कपसिया मध्य विद्यालय में जाकर औचक निरीक्षण किया।
