Thursday, June 23, 2022

डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 69 वां पुण्यतिथी "बलिदान दिवस" के रुप में मनाया ।

डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 69 वां पुण्यतिथी "बलिदान दिवस" के रुप में मनाया ।




दावथ (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी दावथ मंडल  के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 69 वां पुण्यतिथी "बलिदान दिवस" के रुप में मनाया।  कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और संचालन सनोज लाल ने किया। अपने संबोधन में भाजपा के वरीय नेता नंद बिहारी  सिंह ने कहा कि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जूलाई 1901 ई. में हुआ था। वो अपने जिवनकाल में महान शिक्षाविद, वकील, कुलपति, सांसद, केन्द्रीय मंत्री और जनसंघ संस्थापक के दायित्वों का इमानदारी पूर्वक निर्वहन किया था। वो कश्मीर में लगे 370 धारा के विरोधी थे। उनका कहना था कि एक देश में दो निशान, दो संविधान और दो प्रधान नहीं चलेगा। इसी क्रम में वो कश्मीर गए जहाँ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और एक साजिश के तहत उनकी मृत्यु  हो गई। उन्होंने देश की एकता और रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसलिए उनका पूण्यतिथी को बलिदान दिवस के रुप में मनाया जाता है। आज उनके विचारों पर चलकर वर्तमान केन्द्र सरकार ने 370 धारा को समाप्त कर उनके बलिदान को सफल किया। मौके हरसू प्रसाद, गुड्डू सिंह, विनोद यादव, वीरेंद्र सिंह रामजी सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...