Sunday, June 5, 2022

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखण्ड व नगर में किया गया पौधरोपण ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखण्ड व नगर में किया गया पौधरोपण ।


बिहार ...



नासरीगंज (रोहतास) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनरेगा की ओर से ग्रीन इंडिया,ग्रीन बिहार व ग्रीन रोहतास के तर्ज पर प्रखण्ड व नगर के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा पौधा रोपण किया गया।प्रखण्ड के डेहरी पँचायत बूथ संख्या पर बीएलओ ने रविवार सुबह पौधा रोपण किया।उसके साथ प्रखण्ड परिसर पर बीडीओ मो० जफ़र इमाम,सीओ अमित कुमार,पीओ रामाशंकर दुबे ने पौधरोपण कर ग्रीन बिहार और ग्रीन रोहतास का संदेश देते हुए शुद्ध पर्यावरण को ले चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाया।इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि प्रखण्ड परिसर समेत सभी 165 बूथों पर बीएलओ द्वारा पौधरोपण किया गया है।साथ ही साथ उक्त पौधे के रख रखाव एवं उसके सुरक्षा को ले सभी को तत्पर रहने को कहा गया है।कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई होगी।पीओ ने कहा कि बूथों पर लगाये गए सभी पौधों को उनके द्वारा मॉनिटरिंग की गई है।सभी लगाए गए पौधों की देख रेख की जिम्मेवारी सभी बीएलओ को दी गई है।एक पौधा एक बीएलओ के तर्ज पर पौधों की देख रेख उन्हीं को करनी है।उसके अलावे प्रखण्ड परीसर में मनरेगा कर्मी सभी पौधों देख रेख व पटवन करेंगें।वहीं नगर पंचायत परिसर में मुख्य पार्षद सुलेखा कुंवर,वार्ड पार्षद सीमा देवी,पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुमार,नगर स्वच्छता राजदूत डॉक्टर अमरेन्द्र,भाजपा नेता चंद्रकांत कुमार मुन्ना,कार्यपालक सहायक प्रेमचंद सिंह के द्वारा फलदार पौधों का पौधरोपण किया गया तथा उन्हें सुरक्षित रखने को ले कृतसंकल्पित रहने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा डिहरी मुखिया कृष्ण कुमार सिंह,बीडीसी साजिद हुसैन,पोखराहां मुखिया टिंकु सिंह,धनाव मुखिया अफसाना खातुन,मुखिया प्रतिनिधि शाहिद हुसैन,अतिमी मुखिया निशु देवी,मुखिया प्रतिनिधि पंकज साह,खीरीयाव मुखिया मंजू देवी,मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव,मंगराव मुखिया वकील यादव,अमियावर मुखिया रामदुलारी देवी,परसियां मुखिया अनिता देवी प्रतिनधि कौशल कुमार,पडूरी मुखिया अस्तुरणा देवी,पवनी मुखिया बादशाह तिवारी,इटिम्हा मुखिया शशि कुमार,बीडीसी प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह,रूपेश इंडेन गैस एजेंसी संचालक डॉ इंद्रेश्वर कुमार,ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पँचायत भवन सहित अन्य जगहों पर पर पौधरोपण किया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...