Sunday, June 5, 2022

पेपर हॉकर ने सांसद का किया भव्य स्वागत ।

पेपर हॉकर ने सांसद का किया भव्य स्वागत ।


बिहार ...



नासरीगंज (रोहतास) पटना जाने के क्रम में महराजगंज गांव में पेपर हॉकर शम्भू पासवान ने काराकाट संसदीय क्षेत्र के सांसद महाबली सिंह  को बुके देकर भव्य स्वागत किया। वही समाजसेवी शम्भु पासवान के अगुवाई में कार्यकर्ताओ व आमलोगों ने भी फूल माला व बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया। पेपर हॉकर शम्भू पासवान ने कहा की सांसद निरन्तर अपने क्षेत्र का विकास करते रहें।वह हमेशा आम जनता के लिए तैयार खड़े रहते हैं।किसी भी कार्यक्रम या अन्य आयोजनों में उनकी भरपूर सहभागिता रहती है। वहीं सांसद ने कहा कि सरकार सुरक्षा और विकास को साथ लेकर चल रही है। प्रत्येक गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे.क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण बने इसके लिए सरकार कृतसंकल्प है। मौके पर काफी ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर श्री भगवान पासवान, बीरेंद्र सिंह, मनजीत, पुरुषोत्तम, अंकित, रामानुज, राधेश्याम, श्रीराम, हरेकृष्ण, चंदन, जितेंद्र, हिमांशु सहित अन्य लोग मौजूद थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...