Wednesday, June 1, 2022

भाजपा प्रवक्ता नूपुर के सिर पर ओवैसी की पार्टी ने रखा एक करोड़ का इनाम : बग्गा ।

भाजपा प्रवक्ता नूपुर के सिर पर ओवैसी की पार्टी ने रखा एक करोड़ का इनाम : बग्गा ।


बिहार ...



ऐसे आतंकवादी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करें गृह मंत्री शाह ।

अभद्र टिप्पणी के साथ पूरे परिवार का सर कलम करने की भी धमकी ।

   नई दिल्ली : भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दावा किया है कि ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम रखा है। उन्होंने अमित शाह से कार्रवाई का अनुरोध करते हुए ओवैसी की पार्टी को आतंकवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ने नूपुर शर्मा के सिर पर एक करोड़ का इनाम जारी किया है। मैं अमित शाह से अनुरोध करता हूं कि कृपया इन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें। बता दें कि पैगंबर मुहम्मद पर एक कथित टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम नेताओं में रोष है।
    गौरतलब है कि इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एआईएमआईएम नेता नूपुर शर्मा के सिर पर एक करोड़ के इनाम की घोषणा करते हुए दिख रहे हैं। बग्गा ने भी यह वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा का कहना है कि उन्हें लगातार धमकी भरे संदेश और कॉल आ रहे हैं। धमकी देने वाले लोग उन्हें और उनके परिवार को अपशब्द कहने के साथ जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने धमकी देने वाले आरोपियों के संदेशों के स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किए हैं। 

परिवार समेत सिर कलम करने की मिल रही धमकियां ।

     नुपुर शर्मा ने बताया कि वह गुरुवार को एक न्यूज चैनल पर ज्ञानवापी मस्जिद के मसले पर डिबेट में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने तथ्यों के साथ अपनी बातों को रखा था। मगर इस डिबेट के बाद से ही उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। धमकी देने वाले अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ उनका और उनके परिवार के सदस्यों का सिर कलम करने तक की धमकी दे रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा-उचित कार्रवाई की जाएगी ।

    इस मामले में जब नुपुर शर्मा ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए आरोपियों के धमकी भरे संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए तो दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। नुपुर का कहना है कि वह दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी अपनी शिकायत भेज रही हैं।

पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज ।

नूपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई में टीवी शो के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। भारतीय सुन्नी मुसलमानों के सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। शर्मा के खिलाफ मुंबई के पाइधोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...