Wednesday, June 1, 2022

अब तेजस्वी राजद के 'सुप्रीम',लालू के सामने मिला सारे फैसले लेने का हक ।

अब तेजस्वी राजद के 'सुप्रीम',लालू के सामने मिला सारे फैसले लेने का हक ।


बिहार ...





★ पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में मिली जिम्मेदारियां ।


 पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की बैठक में सभी विधायकों, विधान पार्षदों व पार्टी नेताओं ने जातीय जनगणना और पार्टी की ओर से आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अधिकृत किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जातीय जनगणना को लेकर बुलाई गई बैठक के एक दिन पहले राजद विधानमंडल की बैठक पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर हुई। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने राजद की कमान तेजस्वी को सौंप देने की मांग की थी।
   बैठक में विधानमंडल के अंदर आमलोगों से जुड़ी समस्याओं व बातों को पहुंचाने व पार्टी का पक्ष तय करने को लेकर भी तेजस्वी प्रसाद यादव को ही अधिकृत किया गया ताकि बार-बार इन मसलों को लेकर बैठक बुलाने की जरूरत पड़े। बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जातीय जनगणना की मांग राज्य सरकार ने स्वीकार की है। जातीय जनगणना होने से सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलेगी। कौन किस पायदान पर है, इसका पता चलेगा और उसके अनुसार बजट का निर्धारण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई बूथ पर है, बूथ को कार्यकर्ता मजबूत करें। एक करोड़ सदस्यता का लक्ष्य पाने को लेकर एकजुट हों और आम लोगों को पार्टी से जोड़ें।
    बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, शिवचंद्र राम, विधायक तेजप्रताप यादव आदि शामिल हुए। बैठक का संचालन पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने किया। बैठक करीब दो घंटे तक चली। बैठक में लालू-राबड़ी के करीब तेजप्रताप बैठे जबकि तेजस्वी यादव थोड़ी दूर पर बैठे थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...