प्रखंड मुख्यालय के गेट पर एपवा भाकपा माले द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन ।
एपवा कार्यकर्ता भाकपा माले कार्यालय एनएच 139 एनएच 110 होते हुए प्रखंड मुख्यालय गेट पर सभा किया। बैनर ,झंडा नारा बुलंद करते हुए। अग्निपथ योजना वापस लो।
आंदोलनकारी छात्रों से मुकदमा वापस ले सरकार। नौजवानों की भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करो। सभा की अध्यक्षता एपवा नेत्री सुनीता देवी ने कि एपवा जिला सचिव कॉमरेड लीला वर्मा। सेना में 4 साल की नौकरी करने वाली स्कीम मोदी सरकार लाकर देश के नौजवानों को अंधकार में डालना चाह रही है यह कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी । सत्ता में जब आई थी मोदी सरकार उस समय नौजवानों को 2 करोड़ नौकरी देने की बात कही थी लेकिन आज यह सरकार नौजवानों की नौकरी छीनने में लगी है और संप्रदायिक उन्माद के जरिए छात्र नौजवानों को भविष्य बर्बाद कर रही है। आज महिलाएं अपने पेट काटकर कुछ पूंजी जमा की थी लेकिन मोदी सरकार नोटबंदी के जरिए वह भी बाहर करवा दिया। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है जो महिलाओं को घर चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन यह सरकार 2014 में महंगाई के मुद्दे पर सत्ता में आई थी और महिलाओं को गैस सिलेंडर से लेकर सभी खाद्य सामग्री को कम करने की वादा किए थे लेकिन आज यह सरकार सबसे ज्यादा महंगा करके अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने में लगी है आज सरसों तेल ₹200 किलो गैस सिलेंडर ₹1000 एवं अन्य सामग्री आसमान छू रही है! जिससे महिलाओं को घर चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वही राशन कार्ड में व्यापक पैमाने पर गरीब लोगों को राशन कार्ड से वंचित कर दिया गया जिससे गरीब परिवार आज भूखे सोने पर विवश किया जा रहा है। गुंजन देवी, गायन्ति देवी ,पिंकी देवी ,मीना देवी, सुनैना देवी,
