वन विभाग के कर्मचारियों से ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर किया नामजद प्राथमिकी दर्ज। दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। भेजा जेल ।
बिहार ...
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट।
चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अन्तर्गत दुर्गावती जलाशय परियोजना के वन विभाग के चेक पोस्ट पर तैनात वनकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा गुप्ता धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर जा रहे एक ट्रैक्टर को रोककर तलाशी लिया गया। जिस पर गुड़ लदा हुआ था। वन विभाग के कर्मियों एवं अधिकारीयों द्वारा उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया जा रहा था। तभी मल्हीपुर गांव के पास ग्रामीणों द्वारा अचानक पत्थरबाजी व मारपीट शुरू कर दिया गया। इस मारपीट मे घटनास्थल पर ही दो वनकर्मी उपेंद्र कुमार यादव एवं अक्षय कुमार गंभीर रूप घायल हो गए। जिन्हे बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी लाया गया। घायल वनकर्मी उपेंद्र कुमार यादव एवं अक्षय कुमार का यहाँ के डाक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चेनारी वन क्षेत्र के फॉरेस्टर बिनोद कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। इस संबंध में चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बतया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त बादल पासवान व परमेश्वर पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और अभी अग्रेतर कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी है। आपको जानकारी के लिए बतादे कि कुछ महीने पहले चेनारी वन विभाग के रेंजर मिश्रा के सेवानिवृत्त के बाद अभी तक वन विभाग बिहार सरकार द्वारा चेनारी वन क्षेत्र के लिए रेंजर की पोस्टिंग नही किया गया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वनकर्मी एवं वनपाल बिनोद कुमार सिंह के सूझबूझ के कमी और तानाशाही रवैया अपनाने के चलते हमेशा ग्रामीणों तथा वनकर्मी के बीच मारपीट की नौबत आ जाती है या कभी कभार मारपीट हो जाती है। कुछ ग्रामीणों ने नाम उजागर नही करने के शर्त पर संवाददाता को बतया की वनपाल बिनोद कुमार सिंह का विवादों से हमेशा पुराना नाता रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है वन विभाग बिहार सरकार को चेनारी वन क्षेत्र के रेंजर पोस्ट पर किसी योग्य अधिकारी की पोस्टिंग जल्द से जल्द करनी चाहिए।
