Thursday, June 23, 2022

फोन के माध्यम से हत्या के सूचना के बाद पुलिस ने शव को कराया पोस्टमार्टम ।

फोन के माध्यम से हत्या  के सूचना के बाद पुलिस ने शव को कराया पोस्टमार्टम ।




अरविंद कुमार कलेर अरवल । 

गुरुवार को मेहंदिया थाने की पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि सवजपुरा गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। दरअसल महिला के मौत की सूचना  मेहंदिया थाने की पुलिस को विकास कुमार नाम के युवक ने दिल्ली से फोन किया और पुलिस को सूचना दी कि सवजपुरा गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है आधे घंटे बाद पुलिस को दुसरी सुचना रांची से भी एक युवक फोन कर  दिया कि महिला की हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर सुनते ही  मेहंदीया पुलिस मृतक के गांव पहुंची पर काफी जद्दोजहद के बाद सवजपूरा गांव निवासी अनिल शर्मा के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया वही ग्रामीणों को समझाया बुझाया गया बता दें कि इधर मृतक चुनचुन देवी पति अनिल शर्मा की मौत की वजह प्राकृतिक मौत बताई गई लेकिन उधर दो युवकों की फोन से सुचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया इस मामले में प्रभारी थाना अध्यक्ष उमेश राम ने बताया कि पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मृतक के गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर शव  परिजनों को सौंप दिया इस मामले में अब तक किसी के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...